धनबाद के असर्फी अस्पताल में पहली बार: 11 साल की बच्ची के पेट से सुरक्षित निकाला गया नुकीला हेयर पिन

धनबाद के असर्फी अस्पताल में पहली बार: 11 साल की बच्ची के पेट से सुरक्षित निकाला गया नुकीला हेयर पिन
धनबाद

( चैनल हेड सोनू कुमार की रिपोट)

कतरास की 11 वर्षीय बच्ची गलती से एक लंबा और नुकीला हेयर पिन निगल गई, जिससे उसकी जान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था। परिजन उसे तुरंत असर्फी हॉस्पिटल लिमिटेड, धनबाद लेकर पहुँचे, जहाँ समय रहते एक दुर्लभ और जटिल चिकित्सीय प्रक्रिया के जरिए उसकी जान बचा ली गई।
असर्फी हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. आकाश दीप ने अत्याधुनिक ब्रोंकोस्कोप तकनीक की मदद से बच्ची के शरीर से हेयर पिन को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला। यह धनबाद में इस तरह का पहला सफल मामला बताया जा रहा है। इलाज के बाद बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट चुकी है।
इस ऐतिहासिक सफलता के अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में
श्री हरेंद्र सिंह (CEO, असर्फी हॉस्पिटल लिमिटेड),
श्री शुभांशु रॉय (President – Growth & Development)
और डॉ. आकाश दीप उपस्थित रहे।
इस मौके पर CEO हरेंद्र सिंह ने कहा—
“हर बच्चे की जान हमारे लिए अनमोल है। असर्फी हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम, आधुनिक तकनीक और त्वरित निर्णय की वजह से आज यह बच्ची सुरक्षित है। हमारा लक्ष्य है कि झारखंड के लोगों को महानगरों जैसी चिकित्सा सुविधाएँ यहीं उपलब्ध कराई जाएँ।”
असर्फी हॉस्पिटल लिमिटेड लगातार दुर्लभ और जटिल मामलों में भी सफल इलाज कर झारखंड में भरोसेमंद और आधुनिक स्वास्थ्य सेवा का प्रतीक बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *