वार्ड 16 से पार्षद पद के लिए शिवानी तिवारी ने किया नामांकन, समर्थकों में उत्साह

*वार्ड 16 से पार्षद पद के लिए शिवानी तिवारी ने किया नामांकन, समर्थकों में उत्साह*

 

नगर निगम चुनाव को लेकर शहर का राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 16 से पार्षद पद के लिए शिवानी तिवारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में उतरने का औपचारिक ऐलान कर दिया। नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिससे पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

नामांकन दाखिल करने से पहले शिवानी तिवारी अपने समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया और जीत का भरोसा जताया। नामांकन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड नंबर 16 के समग्र विकास को गति देना है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, नाली, पानी और सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।

 

शिवानी तिवारी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में वार्ड के कई हिस्सों में विकास कार्य अधूरे रह गए हैं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने वादा किया कि यदि जनता उन्हें मौका देती है, तो पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ काम करते हुए वार्ड को एक आदर्श वार्ड बनाने का प्रयास करेंगे।

 

उन्होंने युवाओं और महिलाओं की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विकास की योजना तभी सफल हो सकती है जब हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जनता से समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील की।

 

नामांकन के बाद वार्ड नंबर 16 में चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी मैदान में उतरे शिवानी तिवारी को जनता कितना समर्थन देती है और आगामी चुनाव में क्या परिणाम सामने आते

 

 

*धनबाद से news S भारत चैनल हेड सोनू कुमार की रिपोर्ट*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *