गृह रक्षकों के नव नामांकन को लेकर शारीरिक दक्षता परीक्षा पर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक
धनबाद से संवाददाता राकेश कुमार की रिपोर्ट
धनबाद जिला अंतर्गत गृह रक्षकों के नव नामांकन हेतु आयोजित की जाने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर उपायुक्त सह समिति अध्यक्ष श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा के माध्यम से गृह रक्षकों के नव नामांकन की प्रक्रिया को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श कर कार्ययोजना तैयार की गई। उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने परीक्षा प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रखंडवार आयोजित कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने रॉल नंबर निर्गत करने के संबंध में डीआईओ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि परीक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।
बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कपील चौधरी, एसडीएम श्री लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, होमगार्ड डीएसपी श्री सूर्यकांत कुमार, डीआईओ श्रीमती सुनीता तुलस्यान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
