जिला स्तरीय नियुक्ति समिति की बैठक संपन्न
धनबाद से चैनल हेड सोनू कुमार की रिपोर्ट

धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई, धनबाद में संविदा आधारित रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर जिला स्तरीय नियुक्ति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई धनबाद एवं बाल कल्याण समिति के कुल चार रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। मेधा सूची के प्रकाशन एवं प्राप्त दावा-आपत्ति के निराकरण के उपरांत सफल अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर दक्षता परीक्षा आयोजित कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने निर्देश दिया कि मेधा सूची में चयनित अभ्यर्थियों की कंप्यूटर दक्षता परीक्षा आईआईटी (आईएसएम), धनबाद द्वारा आयोजित कराई जाए, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।
बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री राम नारायण खलखो, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री नियाज़ अहमद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप, बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती साधना कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
