झरिया चासनाला सीएचसी परिसर में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का किया गया आयोजन
पाथरडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य झरिया सह जोड़ापोखर केंद्र चासनाला अस्पताल परिसर में शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झरिया विधायक रागिनी सिंह और अन्य अधिकारियों ने फीता काट एवं दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया।
इस स्वास्थ्य मेले में सैकड़ों की संख्य में ग्रामीणों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कराई और दवाईयां प्राप्त की।
मेले का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना था।
इस मेले में सैकड़ों ग्रामीणों ने मेले में डॉक्टरों द्वारा सामान्य रोगों की जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, टीबी, मलेरिया, कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों की जांच किया गया।साथ ही परिवार नियोजन परामर्श, टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, दंत चिकित्सा और आयुर्वेद परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही निशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई।
वही झरिया विधायक श्री मति रागनी सिंह ने कहा कि ऐसे मेला का आयोजन होने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल जाती है।
वहीं स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर मिहिर कुमार ने कहा कि इस मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर पहुंचाना और लोगों को स्वस्थ रखना है। मेले में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पहुंचे। लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि दूर-दराज के इलाकों में ऐसी सुविधाएं मिलनी बड़ी राहत है। मेला में 1278 ग्रामीणों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराने के लिए अपना निबंधन कराया।टी वी के मरीजोंको पौष्टिक आहार भी दिया गया।
धनबाद से संवाददाता राकेश कुमार की रिपोर्ट
