धनबाद : परीक्षा के तीसरे दिन 97% से अधिक छात्रों की उपस्थिति दर्ज

  • धनबाद : परीक्षा के तीसरे दिन 97% से अधिक छात्रों की उपस्थिति दर्ज


धनबाद से संवाददाता राकेश कुमार की रिपोर्ट

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार बोर्ड परीक्षा से पूर्व आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की द्वितीय प्री-बोर्ड तथा कक्षा 9वीं और 11वीं की प्रथम प्री-बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन जिले के स्कूलों में औसतन 97 प्रतिशत से अधिक छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई।
इस दौरान पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय झरिया, पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बलियापुर एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय ढांगी में 100 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
वहीं धनबाद प्राण जीवन एकेडमी, राजकीयकृत उच्च विद्यालय सालुकचपड़ा, शिवाजी प्लस टू उच्च विद्यालय बेनागोड़िया, मिल्लत हाई स्कूल धनबाद, खालसा हाई स्कूल धनबाद एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोविंदपुर में 99 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई।
इसके अतिरिक्त उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय मैरानवटांड (पूर्वी टुंडी) में 98.5%, उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल कोला कुसमा में 97.5%, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बाघमारा में 98%, उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोवाडीह में 96%, प्लस टू उच्च विद्यालय बलियापुर में 95% तथा राज प्लस टू उच्च विद्यालय झरिया में 95% से अधिक छात्रों की उपस्थिति रही।
उपायुक्त के निर्देशानुसार परीक्षा उपरांत सभी विद्यालयों में पूर्व प्री-बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। साथ ही टॉपर्स के अंक डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित किए गए एवं छात्रों के साथ प्रश्न पत्रों पर विस्तृत चर्चा की गई।
अनुपस्थित छात्रों को शिक्षकों द्वारा फोन कर ट्रैक किया गया और परीक्षा में शामिल होने हेतु प्रेरित किया गया। वहीं एसएमसी एवं पीटीएम बैठकों में परीक्षा परिणामों पर चर्चा की गई तथा छात्रों से फीडबैक भी लिया गया।
प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन अब 20, 21 एवं 22 जनवरी को किया जाएगा, जबकि 24 जनवरी को परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *