वार्ड 26 में विकास रंजन की शानदार जीत, विजय जुलूस निकाल जनता को कहा धन्यवाद

वार्ड 26 में विकास रंजन की शानदार जीत, विजय जुलूस निकाल जनता को कहा धन्यवाद

धनबाद नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद शहर में विजयी प्रत्याशियों के जश्न का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में वार्ड 26 से जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित पार्षद विकास रंजन ने अपने समर्थकों के साथ भव्य विजय जुलूस निकाला। पूरे वार्ड में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। समर्थक ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ सड़कों पर निकले और जगह-जगह फूल-मालाओं से अपने पार्षद का स्वागत किया।
विजय जुलूस के दौरान विकास रंजन ने वार्ड 26 की जनता के साथ-साथ धनबाद की समस्त जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे वार्ड की जनता की जीत है। लोगों ने जिस भरोसे और विश्वास के साथ उन्हें चुना है, उस उम्मीद पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी है।
विकास रंजन ने कहा कि आने वाले दिनों में उनकी प्राथमिकता वार्ड 26 को आदर्श वार्ड की श्रेणी में शामिल करना होगा। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, सड़कों की मरम्मत, बेहतर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, जलापूर्ति और नाली निर्माण जैसे मूलभूत मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नगर निगम की ओर से वार्ड के विकास के लिए जो भी योजनाएं और सुविधाएं आएंगी, उन्हें बिना किसी भेदभाव के सीधे जनता तक पहुंचाया जाएगा। पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा ताकि आम लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
पार्षद ने कहा कि वे हर वर्ग—महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों—की समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगे और समाधान के लिए तत्पर रहेंगे। इसके लिए नियमित जनसंपर्क और जनसुनवाई कार्यक्रम चलाने की भी योजना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याएं रखने के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विजय जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कई स्थानों पर मिठाइयां बांटी गईं और आतिशबाजी भी की गई। समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
बाइट – विकास रंजन, पार्षद वार्ड 26:

  1. “यह जीत वार्ड 26 की जनता की जीत है। मैं सभी मतदाताओं का दिल से धन्यवाद देता हूं। आने वाले समय में वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करूंगा। जनता ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना मेरी पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *