संस्कृति से सेवा तक: असर्फी हॉस्पिटल में बदलाव की ऐतिहासिक शुरुआ
धनबाद।
संस्कृति से सेवा तक: असर्फी हॉस्पिटल में बदलाव की ऐतिहासिक शुरुआतAsarfi Hospital Limited ने अपने संगठनात्मक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम उठाते हुए Culture Change Initiative का भव्य शुभारंभ किया। हॉस्पिटल परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान पहल को औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया तथा विभिन्न विभागों से चयनित Change Ambassadors का परिचय कराया गया, जो आगे चलकर असर्फी हॉस्पिटल की संस्कृति, मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं के प्रतिनिधि होंगे।
हॉस्पिटल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह पहल केवल नीतियों, प्रक्रियाओं या सिस्टम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका वास्तविक केंद्र दैनिक व्यवहार, आपसी सम्मान, कृतज्ञता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच है। इस पहल का उद्देश्य ऐसा कार्यस्थल विकसित करना है, जहाँ कर्मचारी आपसी जुड़ाव और टीम भावना के साथ कार्य करें तथा मरीजों एवं उनके परिजनों को warm, respectful और भरोसेमंद अनुभव प्राप्त हो।
इस अवसर पर हॉस्पिटल समूह के CEO हरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा—
“आज अस्पताल सिर्फ इलाज का स्थान नहीं, बल्कि एक भावनात्मक स्पेस बन चुका है। मरीज और उनके परिजन यहाँ उम्मीद, भरोसा और सुरक्षा लेकर आते हैं। इसी सोच के साथ असर्फी अपनी संगठनात्मक संस्कृति को और सशक्त बना रहा है, जहाँ कार्य के साथ-साथ मानवीय मूल्यों को भी समान प्राथमिकता दी जाएगी।”
उन्होंने बताया कि प्रत्येक विभाग से चुने गए Change Ambassadors इस परिवर्तन के flag bearers होंगे और अपने व्यवहार व कार्यशैली के माध्यम से सकारात्मक संस्कृति को पूरे संगठन में आगे बढ़ाएँगे।
कार्यक्रम के दौरान हॉस्पिटल का Mission Statement भी प्रस्तुत किया गया। साथ ही Asarfi Thank You Culture, Asarfi Tune और Asarfi Namaskar की शुरुआत की गई, ताकि appreciation, respect और welcoming attitude को दैनिक कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाया जा सके।
इस गरिमामय अवसर पर Dr. नयन प्रकाश सिंह (Director), उदय प्रताप सिंह (Director), जय प्रकाश सिंह (Director), महर खत्री (Executive Director) तथा सुभांशु रॉय (President – Growth and Development) की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस पहल को असर्फी हॉस्पिटल के भविष्य के लिए दूरदर्शी, आवश्यक और प्रेरणादायक कदम बताया।
हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, यह पहल असर्फी के लिए एक नए युग की शुरुआत है, जहाँ culturally aligned employees, बेहतर टीमवर्क और एक happier workplace पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रतिनिधियों के प्रश्नों के उत्तर दिए गए तथा Change Ambassadors के साथ समूह छायाचित्र भी लिया गया।
संस्कृति के माध्यम से सेवा को नई ऊँचाई देने का यह संकल्प असर्फी हॉस्पिटल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
