पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल बालिका आवासीय विद्यालय का भव्य उद्घाटन

पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल बालिका आवासीय विद्यालय का भव्य उद्घाटन
धनबाद से चैनल हेड सोनू कुमार की रिपोर्ट
पूर्वी टुंडी (धनबाद)।
मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत घोसालडीह में स्थित पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल बालिका आवासीय विद्यालय की नई इकाई का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन दीप प्रज्वलन और फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने की। इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित थे।
अपने संबोधन में विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा टुंडी क्षेत्र में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय संचालित है, लेकिन सुदूरवर्ती क्षेत्रों की कई मध्यम वर्गीय बालिकाएं वहां नामांकन से वंचित रह जाती हैं। ऐसे परिवारों के लिए यह नया आवासीय विद्यालय एक मील का पत्थर साबित होगा।
वहीं मुख्य अतिथि एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि समाज में शिक्षा का महत्व सबसे अधिक है। जो लोग शिक्षण संस्थानों की स्थापना करते हैं, वे न सिर्फ अपना बल्कि समाज और राष्ट्र का भविष्य भी मजबूत करते हैं। ऐसे संस्थानों से पढ़कर निकलने वाले बच्चे आगे चलकर अधिकारी बनते हैं और देश के विकास में योगदान देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से कई विशिष्ट अतिथियों को शाल, मोमेंटो और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए।
इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय–1 शंकर कांति, डीएसपी मुख्यालय–2 धीरेंद्र नारायण, बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, बीसीसीएल के जनरल मैनेजर, झरिया डिवीजन के यूनिट हेड, अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल, प्रभारी बीडीओ विशाल कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर साजिद हुसैन, थाना प्रभारी नीतीश कुमार, वनरक्षी मनोज राय, पंचायत मुखिया ऐनुल हक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरीलाल किस्कू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। se

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *