*धनबाद में शिक्षा का विश्वसनीय केंद्र बना “राज क्लासेस धनबाद”, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण से विद्यार्थियों को मिल रही सफलता की नई दिशा*
धनबाद। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट पहचान स्थापित कर रहा राज क्लासेस धनबाद आज विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच भरोसेमंद शिक्षण संस्थान के रूप में उभरकर सामने आया है। एसएसएलएनटी कॉलेज के समीप स्थित यह संस्थान डॉ. नीरज कुशवाहा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर अकादमिक वातावरण और सफल भविष्य की दिशा प्रदान कर रहा है।
हाल ही में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बीबीएमकेयू के कुलपति प्रो. राम कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में राज क्लासेस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
संस्थान के निदेशक डॉ. नीरज कुशवाहा ने बताया कि राज क्लासेस का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक सोच का विकास करना भी है। यही कारण है कि यहां अध्ययनरत विद्यार्थी विभिन्न परीक्षाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
राज क्लासेस में कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के CBSE एवं ICSE बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाओं का संचालन किया जाता है। विद्यार्थियों को विषयों की गहन समझ, नियमित टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन तथा अनुशासित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे उनकी बौद्धिक एवं शैक्षणिक क्षमता का समग्र विकास हो सके।
संस्थान में विज्ञान, वाणिज्य, कला एवं कंप्यूटर शिक्षा की व्यापक व्यवस्था उपलब्ध है। विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित एवं जीवविज्ञान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। वहीं वाणिज्य वर्ग के लिए अकाउंटेंसी, इकोनॉमिक्स एवं बिजनेस स्टडीज तथा कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों की विशेष कक्षाएं संचालित की जाती हैं।
तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्थान में DCA, ADCA, OMP, AI, Tally, DTP, C एवं C++ जैसे रोजगारपरक कंप्यूटर कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं। ये कोर्स विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं करियर के बेहतर अवसरों के लिए तैयार कर रहे हैं।
इसके अतिरिक्त छोटे बच्चों के मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए संचिता मैम के निर्देशन में अबेकस क्लास तथा सुमन सर के मार्गदर्शन में ड्राइंग क्लास की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही स्नातक स्तर के सभी सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग एवं मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
शिक्षा के प्रति समर्पण, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की सोच ने राज क्लासेस धनबाद को जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में शामिल कर दिया है। आज यह संस्थान न केवल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, बल्कि धनबाद में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में भी अपना उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।
