*धनबाद के जगजीवन नगर में ‘ओम वेलनेस सेंटर’ में बिना दवा के उपचार, डॉ. रवि शर्मा दे रहे न्यूरोथेरेपी और आयुर्वेद से इलाज*
सर्वाइकल, कमर दर्द, माइग्रेन, पीसीओडी सहित कई बीमारियों का प्राकृतिक तरीके से इलाज, मरीजों को मिल रही राहत
एंकर:
धनबाद के जगजीवन नगर स्थित ओम वेलनेस सेंटर में बिना दवा के विभिन्न बीमारियों का उपचार किया जा रहा है। इस सेंटर का संचालन आयुर्वेद चिकित्सक और न्यूरोथेरेपिस्ट डॉ. रवि शर्मा द्वारा किया जा रहा है। यहां आधुनिक और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से मरीजों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। खास बात यह है कि यहां कई जटिल बीमारियों का इलाज बिना दवा के किया जाता है, जिससे मरीजों को प्राकृतिक तरीके से स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
खबर:
धनबाद के जगजीवन नगर में स्थित ओम वेलनेस सेंटर इन दिनों लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है। इस सेंटर में आयुर्वेद, मर्म चिकित्सा, न्यूरोथेरेपी और कायराप्रैक्टिक पद्धति के माध्यम से विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जाता है। सेंटर का संचालन कर रहे डॉ. रवि शर्मा का कहना है कि न्यूरोथेरेपी शरीर को एक इकाई मानकर उपचार करती है, जिससे शरीर के संतुलन को ठीक कर कई प्रकार की बीमारियों से राहत मिल सकती है।
सेंटर में सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस यानी गर्दन दर्द, कमर दर्द, सियाटिका, कंधे का दर्द (फ्रोजन शोल्डर), कोहनी दर्द, घुटना दर्द, मांसपेशियों में दर्द, माइग्रेन और स्लिप डिस्क जैसी समस्याओं का इलाज किया जाता है। इसके अलावा टिनिटस यानी कान में आवाज आना, गठिया, पार्किंसन, लकवा और सामान्य कमजोरी जैसी बीमारियों का भी उपचार यहां उपलब्ध है।
यही नहीं, सेंटर में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, सिर दर्द, साइनस, पेट और लिवर से जुड़ी समस्याओं, थायरॉयड, मूत्र रोग और प्रोस्टेट से जुड़ी परेशानियों का भी इलाज किया जाता है। महिलाओं से संबंधित कई समस्याओं जैसे पीसीओडी, मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं, ल्यूकोरिया और गर्भाशय से जुड़ी बीमारियों का भी यहां उपचार किया जाता है।
इसके अलावा वैरिकोज वेन्स, वर्टिगो यानी चक्कर आने की समस्या और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी बीमारियों के इलाज की सुविधा भी इस सेंटर में उपलब्ध है। ओम वेलनेस सेंटर में उपचार के साथ-साथ प्रशिक्षण की सुविधा भी दी जाती है, ताकि इस चिकित्सा पद्धति को सीखने वाले लोग भी आगे बढ़ सकें।
डॉ. रवि शर्मा का कहना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान के कारण लोगों में कई तरह की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में दवा रहित प्राकृतिक उपचार लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प बन सकता है।
जगजीवन नगर, मानस मंदिर के पास स्थित इस सेंटर में आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं और कई लोगों को यहां इलाज से राहत भी मिल रही है।
