पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर JLKM ने बनाई 10 सदस्यीय इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी, सलाउद्दीन अंसारी को मिली अहम जिम्मेदारी
केंद्रीय अध्यक्ष व डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के नेतृत्व में बंगाल चुनाव की तैयारी तेज, धनबाद के सलाउद्दीन अंसारी कमेटी में शामिल
खबर:
धनबाद: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक माननीय जयराम कुमार महतो ने आगामी पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर बड़ी घोषणा की है। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और अपनी संगठनात्मक ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने चुनाव की तैयारी शुरू करते हुए इलेक्शन मैनेजमेंट और कैंपेनिंग कमेटी (West Bengal 2026) का गठन किया है।
पार्टी की ओर से 10 सदस्यीय इलेक्शन मैनेजमेंट एवं कैंपेनिंग कमेटी की सूची जारी की गई है। इस कमेटी में केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो समेत कई सक्रिय और अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है। इस सूची में धनबाद जिला के महासचिव सलाउद्दीन अंसारी को भी महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की रणनीति और प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि सलाउद्दीन अंसारी संगठन के मजबूत और सक्रिय नेता हैं, जिन्होंने धनबाद जिले में पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। धनबाद लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा चुनाव हो या फिर नगर निकाय के चुनाव, हर मौके पर उन्होंने संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि वे पश्चिम बंगाल के चुनाव में भी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो, जिन्हें कार्यकर्ता स्नेहपूर्वक “टाइगर” के नाम से भी संबोधित करते हैं, ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना नहीं बल्कि जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना और क्षेत्रीय अधिकारों की आवाज को बुलंद करना है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने सलाउद्दीन अंसारी को मिली इस जिम्मेदारी पर खुशी जताई है और उन्हें बधाई दी है। साथ ही यह विश्वास भी जताया है कि वे केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के भरोसे पर पूरी तरह खरे उतरेंगे और पार्टी के संगठन को पश्चिम बंगाल में मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस मौके पर पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हुए सभी साथियों को अभिनंदन और जोहार दिया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी के विस्तार और संगठन को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यकर्ताओं ने अंत में एक स्वर में नारा दिया —
“जय झारखंड, जय बांग्ला।”
