इंटरनेशनल नर्सेज डे पर एसजेएएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भव्य आयोजन नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, सेवा भावना और मानवीय संवेदनाओं को किया गया सम्मानित

इंटरनेशनल नर्सेज डे पर एसजेएएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भव्य आयोजन

नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, सेवा भावना और मानवीय संवेदनाओं को किया गया सम्मानित

धनबाद : इंटरनेशनल नर्सेज डे के पावन अवसर पर एसजेएएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में एक भव्य, प्रेरणादायक एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग स्टाफ के अतुलनीय योगदान, समर्पण, सेवा भावना एवं मानवीय संवेदनाओं के प्रति सम्मान प्रकट करना था। इस अवसर पर सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं एवं हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

हॉस्पिटल के सुसज्जित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. तनुश्री बनर्जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष गणेश प्रसाद सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल सविता पुदुतुंडु, ट्रस्टी मेंबर अंशिका सिंह एवं निदेशक शिवेंद्र कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि, चिकित्सकगण, नर्सिंग स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि डॉ. तनुश्री बनर्जी का पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ, अंग-वस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान नर्सिंग क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान एवं प्रेरणादायक नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक रहा।

इस अवसर पर नर्सिंग छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रमों में नृत्य, गीत, नाटक एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से नर्सिंग पेशे की गरिमा, सेवा भावना एवं मानवता के प्रति समर्पण को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। उपस्थित दर्शकों ने सभी प्रस्तुतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में डॉ. तनुश्री बनर्जी ने कहा कि “चिकित्सा क्षेत्र में नर्सिंग स्टाफ का योगदान उसी प्रकार है, जैसे शरीर में कोशिकाओं का होता है। जिस प्रकार कोशिकाएं शरीर को जीवित एवं क्रियाशील बनाए रखती हैं, उसी प्रकार नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त एवं प्रभावी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।” उन्होंने कहा कि नर्सें केवल मरीजों की देखभाल ही नहीं करतीं, बल्कि उन्हें मानसिक संबल, विश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नर्सिंग पेशे के महत्व, चुनौतियों एवं समाज में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभी ने एक स्वर में नर्सिंग स्टाफ के अथक परिश्रम, धैर्य एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अभिन्न अंग बताया।

हॉस्पिटल के चेयरमैन गणेश प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एसजेएएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल सदैव नर्सिंग स्टाफ के विकास, प्रशिक्षण एवं सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नर्सें अस्पताल की आत्मा होती हैं और उनकी निष्ठा एवं समर्पण ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायक होती हैं।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगियों के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *