गोविंदपुर के प्रसिद्ध संस्थान KRJ ने साइंस में लहराया परचम, शानदार परिणाम से बढ़ाया जिले का मान

गोविंदपुर के प्रसिद्ध संस्थान KRJ ने साइंस में लहराया परचम, शानदार परिणाम से बढ़ाया जिले का मान

 

गोविंदपुर का प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान KRJ (Knowledge Raising Junction) एक बार फिर अपने बेहतरीन शैक्षणिक परिणामों को लेकर चर्चा में है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्थान के विद्यार्थियों ने साइंस में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेहतर शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों और आधुनिक तकनीक से लैस पढ़ाई के कारण KRJ आज गोविंदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में छात्रों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

संस्थान द्वारा 11वीं, 12वीं (CBSE एवं JAC), JEE, NEET, NDA तथा CUET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इस वर्ष भी यहां के छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और सही मार्गदर्शन मिलने पर सफलता निश्चित होती है। संस्थान के कई विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी  माहौल है।

KRJ की सबसे बड़ी विशेषता यहां की अनुभवी फैकल्टी मानी जाती है। संस्थान में केमिस्ट्री और बायोलॉजी के लिए कुंदन सर, फिजिक्स के लिए अमित सर तथा मैथमेटिक्स के लिए रुपेश सर विद्यार्थियों को सरल एवं आधुनिक तरीके से पढ़ाते हैं। शिक्षकों का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं बल्कि छात्रों की बुनियाद को मजबूत बनाना है ताकि वे भविष्य में बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें।

संस्थान में डिजिटल स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई समझने में काफी मदद मिलती है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ाई कराने के कारण छात्र कठिन विषयों को भी आसानी से समझ पा रहे हैं। यही कारण है कि हर वर्ष KRJ का रिजल्ट लगातार बेहतर होता जा रहा है।

संस्थान के निदेशकों ने बताया कि छात्रों की मेहनत, अभिभावकों का विश्वास और शिक्षकों की लगन ही KRJ की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संस्थान और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

गोविंदपुर के साथ-साथ निरसा क्षेत्र में भी KRJ की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। संस्थान की एक शाखा गोविंदपुर के टुंडी रोड ऑटो स्टैंड के पास तथा दूसरी शाखा निरसा बाजार, जीटी रोड स्थित एक्सिस बैंक के समीप संचालित की जा रही है। यहां पढ़ने वाले छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि KRJ ने कम समय में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

बेहतरीन परिणाम के बाद संस्थान में खुशी का माहौल है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित पढ़ाई को दिया। वहीं अभिभावकों ने भी संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा कि KRJ बच्चों के भविष्य को बेहतर दिशा देने का कार्य कर रहा है।

लगातार शानदार परिणाम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दम पर KRJ आज गोविंदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में साइंस शिक्षा का एक मजबूत केंद्र बनकर उभरा है।

यहां साइंस के साथ साथ अब आर्ट्स तथा कॉमर्स की पढ़ाई भी उच्च स्तर की हो रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *