AISSCE-2026 में शत-प्रतिशत परिणाम के साथ GGCET सेंट ज़ेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल ने लहराया सफलता का परचम

AISSCE-2026 में शत-प्रतिशत परिणाम के साथ GGCET सेंट ज़ेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल ने लहराया सफलता का परचम

 

धनबाद।

GGCET सेंट ज़ेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने AISSCE-2026 परीक्षा में शानदार एवं शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर विद्यालय को गौरव के नए शिखर पर पहुँचा दिया है। CBSE द्वारा आयोजित इस परीक्षा में जहाँ राष्ट्रीय स्तर पर परिणाम का प्रतिशत इस वर्ष मात्र 85.20% रहा, वहीं अपनी प्रतिभा, परिश्रम और अनुशासन की अद्भुत मिसाल से GGCET सेंट ज़ेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लगभग (100%) शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि परिश्रम, लगन एवं निष्ठा से किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है । इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम ने न केवल विद्यालय परिवार, बल्कि अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी, उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।

 

विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। मानविकी संकाय में सिमरन कुमारी ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं आकांक्षा सोरेन ने 86.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

 

विज्ञान संकाय में मौली भट्टाचार्य ने 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि फरहान खान ने 83.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में अदिति कुमारी ने प्रथम एवं रुद्र प्रताप सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

विद्यालय के निदेशक श्री अमरेंद्र कुमार सिंह एवं प्राचार्य श्री इंद्र नाथ सिन्हा ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह गौरवपूर्ण सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सतत सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी शिक्षा, संस्कार एवं सफलता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ स्थापित करेंगे।

 

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *